एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि बैराज के गेटों की मरम्मत कर दी गई है ताकि 2023 जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, और हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसके बावजूद, हम हरियाणा सरकार से इसे दिल्ली सरकार को सौंपने का औपचारिक अनुरोध करेंगे। वर्ष 2023 में जब दिल्ली में बाढ़ आई, तो उसके पीछे एक मुख्य कारण बैराज के कई गेटों का खराब होना था।
अधिकारी ने कहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस योजना को स्वीकृति दे दी है। वह स्वयं इस विषय को हरियाणा सरकार के समक्ष उठाएंगे। इससे दिल्ली की सुरक्षा से कोई समझौता न हो सकेगा। इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने इस महत्त्वपूर्ण बैराज को अपने नियंत्रण में लेने के लिए पड़ोसी राज्य को पत्र लिखे हैं। आइटीओ बैराज दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
